Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाला : छठी बार होगी 27 फरवरी को
    सिरमौर

    बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाला : छठी बार होगी 27 फरवरी को

    By Himachal VartaJanuary 6, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बहुचर्चित 4,300 करोड़ के कर एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक के परिसर की नीलामी 27 फरवरी को होगी। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य कर और आबकारी विभाग ने नीलामी की तारीख तय कर दी है। यह छठी नीलामी होगी।विभाग कंपनी के भवन और शेड के साथ-साथ प्लांट और मशीनरी जैसी चल संपत्ति की नीलामी करेगा। विभाग ने इसका कुल आरक्षित मूल्य 52,25,48,200 रखा है। बोलीदाता 10 फीसदी बयाना राशि देकर हिस्सा ले सकेगा।पांवटा साहिब के जगतपुर में स्थापित घोटाले में फंसी इस कंपनी को वर्ष 2014 में सील किया गया था। उस वक्त इसकी कीमत 5,000 करोड़ रुपये के करीब थी। इससे पहले 2019 व 2021 में भी नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई गई थी। इस दौरान दोनों बार कोई बोली नहीं हो सकी थी। इंडियन टेक्नोमैक कंपनी ने 2008 से 2014 तक 2,175 करोड़ रुपये का वैट (मूल्य वर्दि्धत कर) चोरी किया था। कंपनी प्रबंधकों ने करीब एक दर्जन बैंकों से धोखाधड़ी कर 1,600 करोड़ रुपये का कर्ज भी लिया हुआ था।बीते साल 18 जनवरी और 27 जून को भी विभाग ने नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई थी। इसमें विभाग काफी संपत्ति बेचने में सफल रहा था। 27 जून की नीलामी में 22.75 करोड़ रुपये (चार शेड, 21 कंडम वाहन और जमीन के दो प्लॉट) और इससे पहले 18 जनवरी को हुई नीलामी में 6.36 करोड़ का सामान नीलाम किया था। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी जीडी ठाकुर ने बताया कि नीलामी 27 फरवरी को सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। बोलीदाता 26 फरवरी की शाम 5:00 बजे तक नीलामी फॉर्म जमा करवा सकते हैं। 22 से 24 फरवरी तक बोलीदाता नीलामी की संपत्ति का निरीक्षण कर सकते हैं। 15 फरवरी से टेंडर उपलब्ध हो जाएंगे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.