Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बिजली तकनीकी कर्मचारी व मिनिस्ट्रियल स्टाफ संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन
    सिरमौर

    बिजली तकनीकी कर्मचारी व मिनिस्ट्रियल स्टाफ संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन

    By Himachal VartaJanuary 6, 2024
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार को भोजन अवकाश के दौरान विद्युत मंडल राजगढ़ के कार्यालय के बाहर विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया।इस दौरान कर्मचारियों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग द्वारा के वेतन व पेंशन देने में की जा रही देरी पर कड़ा एतराज जताया। तकनीकी कर्मचारियों के विद्युत मंडल अध्यक्ष एवं मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि अगर हमारी अनदेखी की गई तो प्रदेश में ब्लैक आउट की भी नोबत आ सकती है जिसके लिए बोर्ड प्रबंधन और सरकार जिम्मेदार होगी।इस रोष प्रदर्शन में बोर्ड में एक स्थाई प्रबंधन निदेशक नियुक्त करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को जोर-शोर से उठाया। मंडलपदाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन और पेंशन ना मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी स्थिती पिछले 52 वर्षों में कभी नहीं हुई।जनवरी माह के भी 5 दिन बीत चुके हैं परन्तु अभी दिसम्बर माह का ना तो वेतन आया है न ही पेंशन। इस पर संघ के मंडल अध्यक्ष अनिल सलानी एवं महा मंत्री सुनिल शर्मा ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बोर्ड से कहा है कि हमारी सभी मांगो को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा भोजन अवकाश के समय पर रोश प्रदर्षन जारी रहेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.