नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा) :- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान नाहन में 219 करोड़ रुपये की 11 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 16 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से मारकंडा नदी पर बने पुल तथा 1 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के स्टाफ के लिए 8 टाईप-तीन आवासों का लोकार्पण किया।उन्होंने नाहन शहर के लिए 144 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना, नाहन व पांवटा विकास खण्ड के लिए 17 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से शिवा परियोजना के अंतर्गत निर्मित होने वाली सिंचाई योजना, गाडा-भूडी में 6 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, जल शक्ति उप-मण्डल जमटा के अंतर्गत 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना, 4 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कालाअंब में विभिन्न उठाऊ संवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण सिंचाई योजनाओं, 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्षा जल संग्रहण संरचना चासी, गांव कठाना के पठार खुड में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बहुउददेशीय डैम, 14 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले डॉ. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के छात्रावास तथा 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हैचरी भवन कांसीवाला का शिलान्यास भी किया।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16
