मंडी( हिमाचल वार्ता न्यूज) चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के सरियों पर जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार राजस्थान की कार नंबर RJ 14 UK 1052 जिसमें तीन लोग सवार थे, मनाली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सात मील के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों पर जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर घायल हो गया।
Breakng
- 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
- ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
- शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
- स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
Tuesday, June 2
