Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सोलंकी मुख्यमंत्री को कर रहे गुमराह- डा बिंदल
    सिरमौर

    सोलंकी मुख्यमंत्री को कर रहे गुमराह- डा बिंदल

    By Himachal VartaJanuary 8, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश के मुख्यमंत्री को नाहन के विधायक द्वारा गुमराह किया जा रहा है। नाहन प्रवास के दौरान स्थानीय विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से केवल उन्हीं योजनाओं के अनावरण व शिलान्यास करवाए गए हैं जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान शुरू हुई थी।यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 17.24 करोड़ रुपए का शिवा प्रकल्प योजना पूरी तरह से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजना है जिसकी शुरुआत भाजपा की पूर्व सरकार द्वारा की गई थी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जल जीवन मिशन शत प्रतिशत केंद्र की मोदी सरकार की देन है तथा धारटीधार क्षेत्र की 7 करोड़ रुपए की पेयजल योजना उनके कार्यकाल के दौरान शुरू हो चुकी है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जानबूझकर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई योजनाओं को लंबित किया जा रहा है। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन शहर की सीवरेज प्रणाली केवल राजनीतिक आधार पर पिछले एक वर्ष से लंबित है।उन्होंने कहा कि इस सीवरेज योजना की स्वीकृति बड़े संघर्ष के बाद वर्ष 2018 से 2022 के दौरान फ्रांस एड के माध्यम से मिली थी। उन्होंने कहा कि फ्रांस के अधिकारियों के साथ नाहन में कई स्तर की बैठक कर डीपीआर स्वीकृत हुई है।डॉ. बिंदल ने कहा के मारकंडा नदी पर दो फूलों का निर्माण किया गया है जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। यह पुल भाजपा की सरकार के दौरान केंद्र की मोदी सरकार से सीआईएफ के तहत 18 करोड़ रुपए की लागत से बनवाए गए है।मीडिया कर्मियों से बातचीत में डॉक्टर बिंदल ने कहा के गाडा भुड्डी की 6 करोड़ 43 लाख रुपए की योजना,काला अम्ब सिंचाई योजना 4.25 करोड़, चासी में डैम निर्माण व पताहर 2 करोड़ रुपए की राशि नाबार्ड से भाजपा सरकार ने स्वीकृत करवाई थी।उन्होंने कहा कि कांशी वाला सब्जी मंडी से बिरोजा फैक्ट्री की सड़क का निर्माण उनके कार्यकाल के दौरान लंबे प्रयासों के बाद संभव हुआ है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर इस मामले को हल करवाया था।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सड़क गत 6 दशक से लंबी थी आज इस सड़क का श्रेय कांग्रेस लेने का प्रयास कर रही है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ बिंदल ने कहा कि पथराला का पुल 2.5 लख रुपए की लागत से 16 जनवरी 2020 को भाजपा सरकार द्वारा नाबार्ड से स्वीकृत करवाया गया, जिसका कार्य कांग्रेस सरकार ने आते ही बंद कर दिया है।इसके अलावा गुमटी चार बास व भोगपुर सिंबल वाला की सड़क भी निर्मित की गई है तथा उसे सड़क पर 35 पुलिया चार पल लगाए गए हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा के नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 35 ऐसी योजनाएं हैं जिनकी शिलान्यास व उद्घाटन पत्रिकाओं को तोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में उपाय सिरमौर को एक पत्र लिखा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.