Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई क्षेत्र में बैकवर्ड सब एरिया प्लान के तहत चल रहे कार्यों में लायें तेजी-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    शिलाई क्षेत्र में बैकवर्ड सब एरिया प्लान के तहत चल रहे कार्यों में लायें तेजी-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaJanuary 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज मंगलवार को शिलाई क्षेत्र के तिरलोधार विकास खंड के तहत सकोली, कोड़गा और कांटी-मशवा पंचायतों में बैकवर्ड सब एरिया प्लान के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों के साथ विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया।सुमित खिमटा ने इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा शिलाई क्षेत्र की पिछड़ी पंचायतों सकोली, कोड़गा और कांटी-मशवा में बैकवर्ड एब एरिया प्लान के तहत चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि मंे पूरा करना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में अतिआवश्यक विकास कार्यों का एस्टीमेट, सम्बन्धित पंचायत के प्रस्ताव के साथ उन्हें भेजे ताकि इनके लिए बजट प्रावधान करवाया जा सके।
    उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों, प्राथमिक पाठशालाओं, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं, स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा महिला मंडल भवनों का निरीक्षण भी किया और यहां चल रही विभिन्न विभागीय गतिविधियों का जायजा लिया।
    सुमित खिमटा ने विभिन्न पंचायतों में लोगों की समस्यायें भी सुनी। इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
    उपायुक्त ने स्वीप गतिविधियां बढ़ाने के दिये निर्देश
    उपायुक्त सिरमौर ने सकोली, कोड़गा और कांटी-मशवा पिछड़ी पंचायतों में पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल और युवा मंडल सदस्यों को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने पंचायतों के बीएलओ को सभी पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए स्वीप गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।
    परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, खड विकास अधिकारी भाग सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार नवीन शर्मा, सहायक अभियंता डीआरडीए सुरजीत चौधरी कनिष्ठ अभियंता दलीप सिंह, तीनों पंचायतों के प्रधान, पंचायत सहित क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.