नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके में माघी त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 जनवरी को और पौष अमावस्या होने से इस बार यह पर्व 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। जिले के ट्रांसगिरि के साथ-साथ उत्तराखंड के जौनसार बाबर की 80 से 82 पंचायतों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। जिले के गिरिपार इलाके की 154 में से 126 पंचायतों में इस पर्व पर बकरे काटे जाने की परंपरा है। करीब 30,000 से 35,000 परिवारों में बकरे काटे जाएंगे। 28 गते पौष यानी 12 जनवरी को भी गिरिपार इलाके में बकरे काटे जाएंगे।बकरे काटे जाने के दिन इस पर्व को भातियोज का नाम दिया गया है। त्योहार के आठ दिन बाद इसे खोड़ा पर्व के नाम से भी मनाया जाता है। इसे छोटा भातियोज कहा जाता है। गिरिपार इलाके का यह बड़ा पर्व है। हालांकि इस पर्व को मनाए जाने की परंपरा में अब काफी बदलाव आया है। ये त्योहार बहुत खर्चीला है। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार इसको मनाते हैं। सभी रिश्तेदारों, शादीशुदा लड़कियों को त्योहार का हिस्सा दिया जाता है। पूरा महीना मेहमाननवाजी होती है। गिरिपार में इस दिन हजारों बकरे, सूअर और खाड्डू (भेड़ू) काटे जाते हैं। यह हाटी संस्कृति का मुख्य हिस्सा भी है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
