नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि आज गाताधार में बूथ नंबर 47 सागंना बूथ नंबर 48 गाताधार के भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता रेणुका विधानसभा विस्तारक अजय भेलटा ने की इस बैठक में भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत जिला विशेष आमंत्रित सदस्य देवेंद्र ठाकुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा भाजपा मंडल महामंत्री सुनील शर्मा भाजपा युवा मोर्चा जिला सचिव अनिल ठाकुर भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल सचिव गुमान सिंह शर्मा भाजपा ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी बाबूराम शर्मा जोन उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा बूथ अध्यक्ष कंठीराम शर्मा बूथ अध्यक्ष संतराम नंबरदार पूर्व बीडीसी सदस्य बलिराम शर्मा धर्मपाल शर्मा आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित थे बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्व समिति से निर्णय लिया कि सभी कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत करने में जुट जाएं ताकि इसी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को भारी बढ़त दिलाई जा सके भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत विस्तारक अजय भेलटा ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है इन सभी योजनाओं को धरातल पर पहुंचना है ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सके इन दोनों नेताओं ने बताया कि देश व प्रदेश के लोग सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है कांग्रेस पार्टी की गारंटी पर नहीं क्योंकि कांग्रेस पार्टी की गारंटी झूठी साबित हुई है विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी जिसमें से आज तक कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई है जिसकी वजह से प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16
