राजगढ़( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नगर पंचायत केंद्र झो वार्ड नंबर -2 की समस्याओं के निदान तथा नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने बारे विशेष पग उठाए जाएगें । यह विचार नगर पंचायत की पार्षद सुमन चैहान ने मंगलवार को वार्ड नंबर -2 की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए । उन्होने बताया कि वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका मूल उददेश्य है जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है । बैठक में विभिन्न मुददों पर गहनता से चर्चा की गई जिसमें वार्ड नंबर दो में बहने वाले नाले का चैनेलाईजेशन करना, इस वार्ड की पानी की समस्या, टूटे रास्तों का पक्का किया जाना, शौचालय का निर्माण करवाना, शिरगुल मंदिर से आर्य समाज मंदिर तक एंबुलेंस रोड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है । उन्होने बताया कि आर्य समाज मंदिर से समीप खुले में छोड़ी गई गंदे पानी की नालियों बारे संबधित व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । उन्होने वार्ड के सभी लोगों से आग्रह किया कि वह वार्ड के विकास में अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान करें क्योंकि सार्वजनिक कार्य लोगों की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकते हैं ।
इस मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्षा ज्योति साहनी ने कहा कि राजगढ़ के सभी वार्डोें के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । इस मौके पर नगर पंचायत के अधिकारियों के अतिरिक्त स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
