नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश की याद में नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित 3 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का बुधवार नौ देर शाम समापन हो गया। महाराजा राजेन्द्र प्रकाश फाउंडेशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था समापन समारोह में एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।तीन दिवसीय प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला खालसा टाइगर नाहन और पांवटा साहिब के बीच खेला गया जिसमें पाँवटासाहब की टीम ने खालसा टाइगर नाहन को पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। पत्रकारों से बातचीत में एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि महाराज राजेंद्र प्रकाश की याद में राज परिवार द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सराहनी कदम है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल के उत्थान के लिए इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना बेहद सकारात्मक कदम है। SP ने कहा कि युवा मौजूदा समय में नशे की तरफ जा रहा है ऐसे समय में उनको खेल से जोड़ना काबिले तारीफ है।प्रतियोगिता के आयोजक राज परिवार के सदस्य व राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के पुत्र लक्ष्य राज ने बताया कि प्रतियोगिता सफल तरीके से सम्पन्न हुई है और इसको लेकर खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस प्रतियोगिता के स्वरूप को बढ़ाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलने का यहां पर मौका मिले। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए शहर वासियों का भी आभार जताया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
