नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी विनोज शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जबकि, नशा निवारण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत परमार, सेवानिवृत्त सी.एच.टी. गुरदीप शर्मा, पंचायत प्रधान बीना शर्मा और एस.एम.सी. प्रधान सुभाष शर्मा विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यवाहक प्रिंसीपल मनीष कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जमा दो कक्षा के पारस सिंह बादल और रीना देवी को बैस्ट स्टूडैंट का अवार्ड दिया गया। गांधी हाउस को बेस्ट हाउस और जमा दो कक्षा की निकिता ठाकुर को बेस्ट कमांड प्राइज से नवाजा गया। जमा दो कक्षा में मार्च 2023 में बोर्ड की मैरिट सूची में रहने वाली तनु, शिक्षा ठाकुर, चंचल ठाकुर, अभिलाशा, विनाक्षी पुंडीर, पलक ठाकुर, ईशिका गुप्ता और नेहा देवी को सम्मानित किया गया। छठी कक्षा में प्रथम आने पर श्वेता ठाकुर, सातवीं में वंशिका शर्मा, आठवीं कक्षा में काजल ठाकुर, नौंवी कक्षा में ईशिता शर्मा, दसवीं में भावनी ठाकुर, जमा एक में पारस सिंह बाल और जमा दो में तनु को पुरस्कृत किया गया।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
