नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 पर गांव डबराह के समीप दो तेज रफ्तार गाड़ियों की आपस में भयंकर टक्कर हुई है। हादसे में गाड़ी सवार लोगों को हल्की चोटें आई है।घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 2 घंटे जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन पहुंचने के बाद सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाया गया और सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया।जानकारी के मुताबिक, रविंदर सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी (HP 71 3001) में सवार होकर रोनहाट से शिलाई की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव डबराह के समीप ऑल्टो गाड़ी (HP 08A 5966) ने पीछे से बोलरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाड़ी उछल कर सड़क से बाहर क्रेश बेरियर के ऊपर टकरा कर सड़क में गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार लोगों को हल्की चोटें आई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
