नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नोहराधार क्षेत्र में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गेहल गांव के 33 वर्षीय व्यक्ति सतपाल अचानक पेड़ से गिर गया। जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गेहल क्षेत्र में मातम पसर गया है।पता चला है कि वीरवार सुबह सतपाल पशुओं के लिए पत्ती लेने जंगल गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह पेड़ से गिर कर गहरी खाई में चला गया। घटना के बाद गांव के लोग उसे तुरंत सीएचसी हरिपुरधार ले आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए संगडाह भेजा गया। नायब तहसीलदार हरिपुरधार संतोष ने मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है। सतपाल अपने पीछे पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटा ध्रुव व तीन साल की बेटी अनबी को छोड़ कर इस संसार से चला गया है।
Breakng
- पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
- मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
- कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
- उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
- अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
- सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
Thursday, July 3