नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वहीं यह सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दोष लगाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।राजीव बिन्दल ने कहा कि लगातार केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को मदद कर रही है कोई भी योजना ऐसी नहीं हिमाचल प्रदेश के अंदर जो प्रदेश सरकार की अपनी धनराशि से चल रही हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रति जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्यार है वह उसके नाते लगातार हिमाचल को मदद कर रहे है। बिन्दल ने कहा कि आपदा के समय सबसे पहले बढ़कर भारतीय जनता पार्टी का नेशनल नेतृत्व आगे आया और उन्होंने लगभग 1783 करोड़ रूपया हिमाचल प्रदेश को त्रासदी के समय के ऊपर देने का काम किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता का दुख दर्द सुनने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वयं तीन बार आए और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने कहा केंद्र प्रायोजित योजना जल जीवन मिशन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के अंदर अरबो रुपए के काम चल रहे हैं।इसी प्रकार से प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से जहां पहले दी गई धनराशी से काम चल रहे हैं। वहीं 2700 करोड़ रूपया हाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से केंद्र ने दिया हिमाचल को दिया है। बिन्दल ने कहा कि केंद्र के सहयोग से 42 हजार करोड रुपए के फोर लेन नेशनल हाईवेज का काम हिमाचल प्रदेश के चल रहा है। प्रदेशाध्यक् बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप समेत सिरमौर जिला भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
