नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):– 22 जनवरी 2024 को पावन नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। साथ ही देश की नामी 6 हजार हस्तियों को इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भी भेजा गया है।भगवान राम समस्त सनातन धर्म की आस्था के प्रतीक हैं। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में 22 जनवरी को मांस व शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।इसी कड़ी में सनातन धर्म सभा, जैन सभा व श्याम परिवार नाहन का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला। सनातन धर्म सभा के प्रधान राजीव बंसल, जैन समाज के प्रधान विजय जैन व श्याम परिवार के प्रधान अखिल बंसल समेत प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि हिन्दू धर्म की आस्था के मद्देनजर 22 जनवरी को सिरमौर में भी तमाम मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखी जाएं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
