नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में जल्द ही कैंसर मार्कर, हारमोंस, थायराइड जैसे 100 से अधिक टेस्ट संभव हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा बायोकेमेस्ट्री लैब में केमिलुमिनेसेंस इम्यूनोएसे एनालाइजर लगाने की तैयारी की जा रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस टेस्ट मशीन को खरीदने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने विशेष बैठक भी रखी थी। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही डेमोंसट्रेशन टेंडर के माध्यम से जिस कंपनी की मशीन सबसे बेहतर होगी उसे इंस्टॉल कर दिया जाएगा।मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा यह निर्णय न केवल मरीजों की सुविधाओं को देखकर लिया गया है बल्कि मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए भी लाभप्रद होगी। बता दें कि इस एनालाइजर मशीन से कैंसर मार्कर, थायराइड, टेस्टोरोन, कोविड सहित 100 से अधिक टेस्ट संभव हो जाएंगे।इस टेस्ट मशीन के न होने के चलते मरीज को निजी लैब अथवा बाहरी राज्य में जाकर टेस्ट करवाने पड़ते थे। केमिलुमिनेसेंस इम्यूनोएसे एनालाइजर मशीन के लगने के बाद सिरमौर जिला के लोगों को भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा। बता दें कि फिलहाल यह केमिलुमिनेसेंस इम्यूनोएसे एनालाइजर टांडा, नेरचौक, आईजीएमसी में लगी हुई है।बायोकेमेस्ट्री लैब से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मशीन से 1 घंटे में 60 टेस्ट सैंपल रिपोर्ट ली जा सकती है। यानी यह मशीन एक दिन में 300 से अधिक टेस्ट कर सकती है। बड़ी बात तो यह है कि मरीज को इस मशीन से लिए जाने वाले तमाम टेस्ट सरकारी रेट पर उपलब्ध होंगे। मगर कैंसर मारकर के तमाम टेस्ट बिल्कुल निशुल्क रखे जाएंगे।वहीं खबर की पुष्टि करते हुए मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि मशीन के लिए टेंडर लगाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर में काम से कम तीन विड चाहिए होती हैं।उन्होंने बताया कि इस मशीन की कीमत 35 से 40 लाख रुपए के बीच में है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन के पास इसके लिए बजट स्वीकृत है जल्द ही यह सुविधा भी मेडिकल कॉलेज में संभव होगी।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
