Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खुद जाल में फंस गया पिंजरे में आदमखोर तेंदुआ
    सिरमौर

    खुद जाल में फंस गया पिंजरे में आदमखोर तेंदुआ

    By Himachal VartaJanuary 14, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– आखिरकार जिला सिरमौर के गिरिपार के सबगड़ाह उपमंडल की ग्राम पंचायत सेरतेंदुला में कई मवेशियों का शिकार कर चुका तेंदुआ जाल में फंस गया। जानकारी के मुताबिक संगड़ाह के बोगधार और शामरा के जंगल में कई दिनों से तेंदुए ने दहशत फैला रखी थी। आलम यह था कि कई पशुपालकों के मवेशियों को यह तेंदुआ शिकार बन चुका था। लंबे समय से बोगधार , शामरा और सेरतेंदुला  के ग्रामीण खौफ के साए में जी रहे थे , जिसके चलते ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की थी कि सेरतेंदुला के समीप पिंजरा लगाया जाए , ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। आखिरकार ग्रामीण और वन विभाग की जुगत काम आई और रविवार तड़के ही एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। जानकारी के मुताबिक करीब एक महीना पहले क्षेत्र के बराड़ी निवासी भीम सिंह को भी तेंदुए ने बुरी तरह नोच खाया था जिसके चलते भीम सिंह को अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा। उसके बाद न केवल बराड़ी और सेरतेंदुला के ग्रामीणों में दहशत थे , बल्कि आसपास के अन्य ग्रामीण इलाकों में भी तेंदुए का डर इस कदर था कि लोग शाम के समय अकेले बाहर भी नहीं निकलते थे। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों तेंदुआ गांव के आसपास विचरण करता हुआ देखा गया है जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की और वन विभाग ने यहां पर पिंजरा लगा दिया। गौर हो की चार दिन पहले भी नौहराधार तहसील कार्यालय के समीप एक तेंदुआ आंगन में वितरण करता हुआ नजर आया , जिसकी सीसीटीवी फुटेज बाकायदा वन विभाग को उपलब्ध करवाई गई। उसके बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए सेरतेंदुला के समीप पिंजरा लगाया। रविवार सुबह आखिरकार यह तेंदुआ जाल में फंस गया। वन विभाग ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विंग को दे दी है। बताते हैं कि अब वन्य प्राणी विंग इस तेंदुए को जंगल में छोड़ेगा ये फिर किसी वन अभ्यारण में भेजेगा। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.