Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मेड़िकल कॉलेज में जल्द होंगे कैंसर मार्कर सहित हारमोंस आदि के टेस्ट
    सिरमौर

    मेड़िकल कॉलेज में जल्द होंगे कैंसर मार्कर सहित हारमोंस आदि के टेस्ट

    By Himachal VartaJanuary 14, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में जल्द ही कैंसर मार्कर, हारमोंस, थायराइड जैसे 100 से अधिक टेस्ट संभव हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा बायोकेमेस्ट्री लैब में केमिलुमिनेसेंस इम्यूनोएसे एनालाइजर लगाने की तैयारी की जा रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस टेस्ट मशीन को खरीदने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने  विशेष बैठक भी रखी थी। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही डेमोंसट्रेशन टेंडर के माध्यम से जिस कंपनी की मशीन सबसे बेहतर होगी उसे इंस्टॉल कर दिया जाएगा।मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा यह निर्णय न केवल मरीजों की सुविधाओं को देखकर लिया गया है बल्कि मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए भी लाभप्रद होगी। बता दें कि इस एनालाइजर मशीन से कैंसर मार्कर, थायराइड, टेस्टोरोन, कोविड सहित 100 से अधिक टेस्ट संभव हो जाएंगे।इस टेस्ट मशीन के न होने के चलते मरीज को निजी लैब अथवा बाहरी राज्य में जाकर टेस्ट करवाने पड़ते थे। केमिलुमिनेसेंस इम्यूनोएसे एनालाइजर मशीन के लगने के बाद सिरमौर जिला के लोगों को भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा। बता दें कि फिलहाल यह केमिलुमिनेसेंस इम्यूनोएसे एनालाइजर टांडा, नेरचौक, आईजीएमसी में लगी हुई है।बायोकेमेस्ट्री लैब से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मशीन से 1 घंटे में 60 टेस्ट सैंपल रिपोर्ट ली जा सकती है। यानी यह मशीन एक दिन में 300 से अधिक टेस्ट कर सकती है। बड़ी बात तो यह है कि मरीज को इस मशीन से लिए जाने वाले तमाम टेस्ट सरकारी रेट पर उपलब्ध होंगे। मगर कैंसर मारकर के तमाम टेस्ट बिल्कुल निशुल्क रखे जाएंगे।वहीं खबर की पुष्टि करते हुए मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि मशीन के लिए टेंडर लगाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर में काम से कम तीन विड चाहिए होती हैं।उन्होंने बताया कि इस मशीन की कीमत 35 से 40 लाख रुपए के बीच में है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन के पास इसके लिए बजट स्वीकृत है जल्द ही यह सुविधा भी मेडिकल कॉलेज में संभव होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.