Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन के पास हुआ ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
    सिरमौर

    नाहन के पास हुआ ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

    By Himachal VartaJanuary 15, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर नाहन आईटीआई के समीप रविवार को ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक एचपी – 71 -8168 कालाअंब से रेत लेकर राजगढ़ जा रहा था। अचानक आईटीआई के समीप एनएच 907 ए पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए।चालक ने हिम्मत से काम लेते हुए सड़क पर चल रहे भारी ट्रैफिक के बावजूद ट्रक को सूझबूझ के साथ पहाड़ी से टकरा दिया। ट्रक उतराई की तरफ था लिहाजा टक्कर के साथ ही वह पलट भी गया। अच्छी बात तो यह रही कि ट्रक में कोई भी हताहत नहीं हुआ। ट्रक को अंकुश निवासी नाहन चल रहा था। अब यदि चालक अपनी जान पर खेलते हुए ट्रक को पहाड़ी से न टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था।चालक की इस सूझबूझ की लोगों ने भी भूरी भूरी प्रशंसा की है। उधर मौके पर गुनूघाट पुलिस के कर्मचारी भी पहुंच गए थे। बता दें किआईटीआई के समीप मार्ग संकरा होने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। साथ लगती नाली को भी खुला रखा गया है जिसमें अक्सर दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ज्यादातर बड़े ट्रक ही दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।स्थानीय निवासी देवी चंद, देव स्वरूप, सतीश राणा, मनोज प्रभाकर, हरदेव सिंह ठाकुर ने मांग की है कि बनोग कांशीवाला रोड को बड़े वाहनों के लिए खोला जाए और शहर से बड़े वाहनों का आना-जाना बंद किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.