नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):– हरिपुरधार के मां भंगाइनी में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब आदि राज्यों से सैकडो की संख्या में श्रद्धालु हरिपुरधार पहुंचे। हरिपुरधार बाजार में दिनभर बहानों की भारी भीड़ रही जिसके कारण लोगो को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्व पौष त्योहार एक दिन पहले ही शनिवार को सम्पन हुआ है। क्षेत्र के जो लोग देश विदेश व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में नौकरी व अन्य कार्य करते है इस त्योहार को मनाने के लिए वह सभी लोग अपने घर आए थे। त्योहार खत्म होने के बाद लोग अपने कुलिष्ठ देवते के दर्शन के लिए अपने गांव के मंदिरों में पहुंचे। अधिकतर लोग नोकरी व अन्य पेशे के सिलसिले में 6 महीने व एक वर्ष तक गांव से बहार रहते है। लंबे समय बाद जब वह लोग घर आते है तो अपने कुलीष्ठ देवते की पूजा अर्चना जरूर करते है। इस लिए मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर गांव के मंदिरों में भी श्रद्धालुओ की भारी भीड़ रहती है।द्रविल, गेलियो व नैनीधार में भी उमड़ी भीड़गिरिपार क्षेत्र के द्रबील में महासु मंदिर, नैनीधार के शिव मंदिर, बड़ोल के बिजाई माता मंदिर, पंजाह के कुचियाट मंदिर, गेलियों व रनवा गांव के शिरगुल मंदिरो के अलावा गिरिपार क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। वर्ष में दो बार ही संक्रांति पर क्षेत्र के मंदिरों में भारी भीड़ जुटती है। सबसे अधिक भीड़ मकर संक्रांति पर जुटती है जबकि वैशाखी की संक्रांति पर भी क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ जुटती है।
Breakng
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
- 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
- आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
Wednesday, June 3
