Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नाहन बाईपास पर कार्य हुआ तेज
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नाहन बाईपास पर कार्य हुआ तेज

    By Himachal VartaJanuary 15, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आखिर दशकों लंबे इंतजार के बाद नाहन शहर को बाईपास मिलने का सपना साकार होता नजर आने लग पड़ा है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी इस बाईपास सड़क को गो थ्रू करने को लेकर मुख्यमंत्री से भी घोषणा करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग बनोग वाया धारक्यारी सब्जी मंडी सड़क के निर्माण को लेकर कदमताल में भी जुट गया है।विधायक अजय सोलंकी के द्वारा लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सड़क के लिए एस्टीमेट तैयार किए जाने को लेकर डीपीआर बनाई जानी भी शुरू हो गई है। बिरोजा फैक्ट्री बनोग से सब्जी मंडी कांशीवाला तक यह सड़क 9 किलोमीटर लंबी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनोग से जाबल का बाग तक करीब 5 किलोमीटर वाले पोर्शन पर कुछ जगह नए कलवर्ट और पुलियां बनाई जानी है। जबकि जाबल का बाग से सब्जी मंडी तक सड़क की एलाइनमेंट भी की जानी है।असल में यहां वाली सड़क पंचायत की पुरानी सड़क है जिसकी एलाइनमेंट बिल्कुल भी सही नहीं है। लिहाजा इस पूरे पोर्शन का एलाइनमेंट हेतु एस्टीमेट भी बनाया जाना शुरू किया गया है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो इस सड़क की एलाइनमेंट पूरी तरह से बड़े वाहनों को सुरक्षित रूप से चलाई जाने योग्य होगी। आधिकारिक तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार एक या दो महीने में डीपीआर तैयार कर एमसी में बजट हेतु भेज दी जाएगी। चूंकि मुख्यमंत्री इस सड़क के निर्माण की घोषणा कर चुके हैं जिसमें उन्होंने 9 करोड़ के बजट को स्वीकार भी किया है।सड़क में कुछ टेक्निकल कमियों को लेकर जो एस्टीमेट बनाया जा रहा है उस पर भी जल्द स्वीकृती होने की पूरी संभावना है। माना जा सकता है दो या तीन महीने के अंदर ही इस सड़क को पक्का तारकोल युक्त बनाए जाने का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस सड़क के निर्माण में आर्मी सिविलयन विवाद कई दशकों से चल रहा था। सड़क पर जो आर्मी के साथ डिस्प्यूट था उसे पूर्व में रहे विधायक डॉ. राजीव बिंदल के द्वारा कड़े संघर्षों के बाद सुलझावा लिया गया था।अस्थाई रूप से इस सड़क पर जाबल का बाग तक बस भी चलवाई गई थी। मगर एक बार बस चलाई जाने के बाद इस सड़क की सुध नहीं ली गई। चूंकि विधायक अजय सोलंकी पहली बार नहीं बल्कि पूर्व में रही वीरभद्र सरकार के दौरान भी इस बाईपास के मुद्दे को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। बरहाल करीब 5000 से ज्यादा ग्रामीण लोगों तथा भारी ट्रैफिक दबाव से गुजर रहे नाहन शहर को इस बाईपास सड़क के बनने के बाद दबाव और तनाव से मुक्ति मिलेगी।इससे भी बड़ी बात तो यह होगी कि एनएच 907 ए तथा एनएच 72 की आपस में कनेक्टिविटी भी हो जाएगी। वहीं विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण हो इसको लेकर तमाम प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं अधीक्षण अभियंता आलोक जुनेजा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क को मेटल किए जाने को लेकर एस्टीमेट बनाया जाना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो और तीन महीने के भीतर एस्टीमेट अप्रूव होते ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.