राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक रिहायशी मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में लाखों की नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है।आग की इस घटना में पीड़ित मकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ की ग्राम पंचायत दाहन के सवाणा में जबर सिंह पुत्र काल्टा के चार कमरों व एक बरामदे वाले मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।मकान से आग की लपटें और धुआं देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन इस दौरान दो कमरे और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जबकि दूसरे कमरों को भी आंशिक क्षति पहुंची है।कमरे के अंदर रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी, बेड बॉक्स जोड़ा, सोने की अंगूठी, रजाई, कंबल, गद्दे, अलमारियां इत्यादि सामान जलकर राख हो गया। मकान की कीमत राजस्व विभाग ने चार लाख रुपये आंकी है।जबर सिंह ने बताया कि पिछली शाम वह अपनी पत्नी सहित रिश्तेदारी में मेहमानी करने गए थे और उनके दो बच्चे अपने चाचा के घर गए हुए थे। घर पर ताले लगे हुए थे। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
