Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डेढ़ वर्ष बाद 718 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे मोबाइल टैबलेट
    सिरमौर

    डेढ़ वर्ष बाद 718 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे मोबाइल टैबलेट

    By Himachal VartaJanuary 16, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को डेढ़ वर्ष बाद मोबाइल टैबलेट मिलने लगे हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय सिरमौर की ओर से खंड परियोजना अधिकारियों को इन मोबाइल टैबलेट का वितरण कर दिया गया है। सूची तैयार करने के बाद शिक्षा खंड स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल टेबलैट देने का कार्य शुरू किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व में मोबाइल टैबलेट न मिल पाने के कारण विद्यार्थियों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी।वहीं, अभिभावक शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने की मांग कर रहे थे। मोबाइल टैबलेट खरीद प्रक्रिया में देरी होने के कारण यह समस्या पेश आई। बहरहाल, अब मोबाइल टैबलेट की खरीद के बाद इनको उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यलय भेजा गया, जहां से शिक्षा खंड स्तर पर इन मोबाइल टैबलेट को भेज दिया गया है।जानकारी अनुसार सिरमौर जिला में शिक्षा सत्र 2021-22 के दसवीं और जमा दो के 718 मेधावी विद्यार्थियों को इन मोबाइल टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। इनमें दसवीं कक्षा के 230 और जमा दो कक्षा के 488 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं। जमा दो में कला संकाय के 391, कामर्स संकाय के 37 और साइंस संकाय के 60 मेधावी विद्यार्थियों को यह मोबाइल टैबलेट मिलेंगे।इनमें नाहन विधानसभा क्षेत्र के कुल 243 विद्यार्थियों में दसवीं कक्षा के 85 व जमा दो कक्षा के 158, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के कुल 162 मेधावी विद्यार्थियों में दसवीं कक्षा के 41 व जमा दो कक्षा के 121, पांवटा विधानसभा क्षेत्र के कुल 77 मेधावी विद्यार्थियों में दसवीं के 35 व जमा दो कक्षा के 42 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं।इसके अलावा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के कुल 110 मेधावी विद्यार्थियों में दसवीं के 32 व जमा दो कक्षा के 78, जबकि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कुल 126 मेधावी विद्यार्थियों में दसवीं कक्षा के 37 व जमा दो कक्षा के 89 मेधावी विद्यार्थी मोबाइल टैबलेट पाने वालों की सूची में शामिल हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने बताया कि शिक्षा सत्र 2021-22 में दसवीं कक्षा के 230 और 12वीं कक्षा के 488 मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.