नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब में सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब सूरजपुर गुरुद्वारा के नजदीक एक बुलेट ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी मोटर साइकिल चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि टक्कर लगने से चालक अपनी बुलेट जिस पर कोई नंबर नहीं लगा था, के साथ सड़क के बायीं तरफ गिर गया इस हादसे में सड़क पार कर रहा दूसरा व्यक्ति भी बुलेट की चपेट में आ गया और बाइक के साथ घसीटता हुआ चला गया। डीएसपी ने बताया कि मिली रिपोर्ट के अनुसार बुलेट चालक मौका से फरार हो गया। मृतक की पहचान मुनासिब अली पुत्र साबिर मोहमद निवासी सूरजपुर पीओ पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279,337,338 & 187 मोटर वाहीकल एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
