नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के प्रांगण में श्री गुरु गोबिंद सिंह के जन्मोत्सव पर विद्यालय के छात्रों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। विद्यालय की छात्रा अनुष्का व वैशाली ने श्री गुरु गोबिंद जी के जन्म इतिहास व उनके जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अहाना नामक छात्रा ने (खुदा की पहचान खुदा है) व स्नेहा ने (हम इह काज जगत में आए) जैसे पदों से प्रार्थना सभा में समा बांध दिया। चारों और आध्यात्मिकता का माहौल दिखाई दिया।छात्रों के लिए सभा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन व इतिहास पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ , जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता दिखाई। विद्यालय के शिक्षको ने भी भजन प्रस्तुति दी व श्री गोबिंद सिंह जी के इतिहास पर चर्चा की। संगीत शिक्षक ने “मित्तर प्यारे नू” सबद से उपस्थित सभी लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। आयोजन के दौरान Smart Board पर छात्रों को प्रधानमंत्री जी का प्रकाश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर दिया गया संदेश भी सुनाया गया।अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि विशेष प्रार्थना सभा के आयोजन का उद्देश्य यह था कि सभी छात्र श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन ,इतिहास व उनके बलिदान से प्रेरणा ले। विपरीत परिस्थितियों में साहस व संकल्प का परिचय दे।प्रधानाचार्या ने पांवटा साहिब व भंगानी साहिब नामक पवित्र गुरुद्वारो के इतिहास से भी छात्रों को परिचित करवाया तथा छात्रो को उनके जीवन मूल्य सत्य,सहजता, साहस, कर्म, दान, बलिदान तथा भक्ति पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16
