नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)शिलाई विधानसभा के दूरवर्ती गांव बकरास में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों में क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मौका था हिमाचल प्रदेश सरकार के एक बहुत ही महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की बकरास में शुरुआत का जहां उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, कृषि, बागवानी, उद्योग, बाल विकास, कल्याण विभाग सहित सभी विभागों ने उनके माध्यम से क्रियान्वित की जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रचार सामग्री तथा विभिन्न प्रकार के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनियों में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना कार्यक्रम की खूबसूरती रही। इसके साथ ही लोगों को कृषि व बागवानी उपकरणों व विभिन्न प्रकार के बीजों व दवाईयां खरीदने तथा इनके बारे में जानने का मौका घर द्वार के समीप ही मिला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में आए लोगों को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर तथा अन्य जानकारी से भरपूर पुस्तिकाएं व पम्फलेट्स वितरित किए गए जिनको पढ़ने व जानकारी हासिल करने में लोगों की काफी दिलचस्पी दिखाई दी।
इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा मौके पर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी मौके पर तैयार करके उपलब्ध करवाए गए जिससे लोग काफी खुश दिखे। स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभागों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में लगाए जहां दूरदराज गांव के उन लोगों को भी अपनी चिकित्सा जांच करवाने का मौका मिला जो अस्पताल नहीं जा पाते थे। लोगों ने इस प्रकार का बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित करने के लिये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।बलवीर चैहान, स्नेह लता, चमेली देवी, भाग सिंह ठाकुर व भरत सिंह सहित अनेक लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ किये गए इस बहुआयामी कार्यक्रम को लोगों के बड़े हित का कार्यक्रम बताया। इन लोगों ने कहा कि कार्यक्रम में जिस प्रकार प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है, वह अद्भुत है। लोग योजना के बारे में जानकर तथा योजना के लाभ को प्राप्त करने की प्रक्रिया को घर द्वार पर जान रहे हैं। इससे निश्चित तौर पर पात्र लोग लाभान्वित होंगे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
