Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश जन्मोत्सव पर अरिहंत स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन
    सिरमौर

    श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश जन्मोत्सव पर अरिहंत स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन

    By Himachal VartaJanuary 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के प्रांगण में श्री गुरु गोबिंद सिंह के जन्मोत्सव पर वि‌द्यालय के छात्रों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया।  विद्यालय की छात्रा अनुष्का व वैशाली ने श्री गुरु गोबिंद जी के जन्म इतिहास व उनके जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अहाना नामक छात्रा ने (खुदा की पहचान खुदा है) व स्नेहा ने (हम इह काज जगत में आए) जैसे पदों से प्रार्थना सभा में समा बांध दिया। चारों और आध्यात्मिकता का माहौल दिखाई दिया।छात्रों के लिए सभा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन व इतिहास पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ , जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता दिखाई। विद्यालय के शिक्षको ने भी भजन प्रस्तुति दी व श्री गोबिंद सिंह जी के इतिहास पर चर्चा की। संगीत शिक्षक ने “मित्तर प्यारे नू” सबद से उपस्थित सभी लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। आयोजन के दौरान Smart Board  पर छात्रों को प्रधानमंत्री जी का प्रकाश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर दिया गया संदेश भी सुनाया गया।अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या  दविंदर साहनी  ने बताया कि विशेष प्रार्थना सभा के आयोजन का उद्देश्य यह था कि  सभी छात्र श्री गुरु गोबिंद सिंह  जी के जीवन ,इतिहास व उनके बलिदान से प्रेरणा ले। विपरीत परिस्थितियों में साहस व  संकल्प का  परिचय दे।प्रधानाचार्या  ने पांवटा साहिब व भंगानी साहिब नामक पवित्र गुरुद्वारो के इतिहास से भी  छात्रों को परिचित करवाया तथा छात्रो को उनके जीवन मूल्य सत्य,सहजता, साहस, कर्म, दान, बलिदान तथा भक्ति पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.