नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में 42 साल के एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र स्व. दुर्गाराम निवासी नेईनेटी, तहसील राजगढ़ के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती रात उस समय पेश आया, जब ओमप्रकाश घर की ओर जा रहा था। पेशे से मिस्त्री का काम करने वाला ओमप्रकाश धमून-हाब्बन सड़क पर झाल बाग, मोजा लाना रो के पास गिर गया। बताया जा रहा है कि वह धंधड़ेल में मिस्त्री का काम करता था।देर शाम को छुट्टी करने के बाद वह अपने घर नेईनेटी की ओर जा रहा था। सुबह लोगों ने उसका शव खाई में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद यशवंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची।जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ अरूण मोदी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर रही है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
