शिलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- आज संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला महासचिव रजनीश शर्मा की अध्य्क्षता में माननीय उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान से उनके शिलाई प्रवास के दौरान शिलाई में मिल। सर्वप्रथम संघ ने माननीय मंत्री का पटवारी एवं कानूनगो को जिला कैडर में रखने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया तथा इसके साथ ही इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु , राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी , तथा समस्त मन्त्रीमण्डल, व अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ओंकार चंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही संघ ने मंत्री महोदय को संघ की समस्यायो के संबंध में ज्ञापन दिया, जिसमें पटवारी एवं कानूनगो को broadband, जिला सिरमौर में पटवारी, कानूनगो व चौकीदार के रिक्त पदों को भरने, सी श्रेणी के सब डिवीज़न में रिकॉर्ड रूम अधिसूचित करने, पटवारी एवं कानूनगो के पदोन्नति नियमों में संशोधन करने आदि मुख्य मांगो को रखा। इस मौके पर राज्य प्रतिनिधि विनोद तोमर, शिलाई इकाई महसचिव कुंदन सिंह व आशिमा, अजय, रेखा, वीरेंदर कपूर, जगदीश शर्मा, प्रदीप नेगी, सुरेश तोमर आदि उपस्थित रहें।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16
