नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- 22 जनवरी अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर नाहन स्थित प्राचीन कालिस्थान तालाब मंदिर हनुमान सेवा समिति विशेष तैयारियों में जुट गई है। बीते मंगलवार से मंदिर में नियमित रूप से कीर्तन भजन का भी आयोजन किया जा रहा है। हनुमान मंदिर सेवा समिति के पंडित कमलेश्वर शर्मा ने बताया कि नाहन शहर भी इस यादगार पल का गवाह बनने जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को सुबह 9:00 बजे से दिन के 12:00 तक सुंदरकांड का पाठ आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर 1:00 बजे अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी मंदिर प्रांगण से दिखाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन शाम को 6:00 बजे असंख्य दीप जलाकर दीप यज्ञ किया जाएगा।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
