नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) सिरमौर जिला के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार की वर्तमान में यात्रा न करने के लिए प्रशासन ने अपील की है। प्रशासन द्वारा चूड़धार मंदिर के कपाट न खुलने तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को चूड़धार की यात्रा न करने का परामर्श दिया गया है।
एसडीएम संगडाह सुनील कुमार ने बताया कि सर्दियों के मौसम में हिमपात व ठंड के कारण मंदिर मार्ग जोखिम व खतरे से भरे रहने की संभावनाओं के चलते चूड़धार मंदिर को दर्शन हेतु गत प्रथम दिसम्बर 2023 से ही बंद रखा गया है और मंदिर के कपाट अप्रैल माह तक बंद रहेंगे।उन्होंने कहा कि यात्रा के सम्बन्ध में पूर्व में जारी आदेशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जा सकती है।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16
