Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खाई में गिरा ट्रैक्टर, 17 वर्षीय किशोर सहित 2 की मौत
    सिरमौर

    खाई में गिरा ट्रैक्टर, 17 वर्षीय किशोर सहित 2 की मौत

    By Himachal VartaJanuary 19, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां कमरऊ तहसील के तहत बॉम्बे लाणी में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गुमान सिंह निवासी गांव छितली तहसील कमरऊ व पीयूष (17) निवासी गुद्दी मानपुर तहसील कमरऊ के रूप में हुई है, जबकि 14 साल के एक किशोर लक्ष्य ने छलांग लगाकर जान बचाई। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर (यूके-16- 8481) गुद्दी मानपुर से जाखना की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो स्थानीय युवक भी ट्रैक्टर के पीछे बैठ गए।जब ट्रैक्टर बॉम्बे लाणी के पास पहुंचा तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक ने छलांग लगाकर जान बचाई।वहीं घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए विकासनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ट्रैक्टर चालक की रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल को पांवटा साहिब अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। शिलाई के थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.