नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश विद्युत् उप-मंडल नाहन के सहायक अभियंता ने नाहन शहर तथा आस पास के क्षेत्रों की जनता से आगामी कुछ दिनों तक हिटर जैसे अधिक बिजली की खपत करने वाले उपकरणों का उपयोग न करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड के कारण लोगों द्वारा हिटर का अधिक प्रयोग किया जा रहा है। जिसके चलते लोड बढ़ने के कारण विद्युत केबल / ट्राँसफॉरमर जलने जैसी घटनाएँ पेश आ रही है। जिसके कारण नाहन शहर तथा आस पास के क्षेत्रों में विद्युत् आपुर्ति प्रभावित हो रही है।उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है कि आगामी कुछ दिनों तक हिटर जैसे अधिक बिजली की खपत करने वाले उपकरणों का उपयोग न करें। जिससे कि उन्हें विद्युत आपुर्ति से सम्बधित किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
