Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विनय कुमार ने सगड़ाह के लुधियाना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की
    सिरमौर

    विनय कुमार ने सगड़ाह के लुधियाना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की

    By Himachal VartaJanuary 20, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगडाह के लुधियाना में बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।  विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल युवाओं को देश हित में राष्ट्र को मजबूत करने में लगाना चाहिए।   उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश का हमेशा मान बढ़ाया है और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिरमौर और हिमाचल का नाम रोशन किया है।    उन्होंने कहा कि खेल में विद्यार्थियों का अच्छा भविष्य है और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हमें शिक्षा की तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए। लुधियाना खेल मैदान में मंच निर्माण के लिए 4 लाख की घोषणा*   विनय कुमार ने कहा कि लुधियाना के इस खेल मैदान को और अच्छी तरह से विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस खेल मैदान  में मंच निर्माण के लिए प्रथम चरण में 4 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैदान में बिजली और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी जिसके लिए उन्होने जल शक्ति और बिजली विभाग को निर्देश दिए।उन्होने कहा कि इस मैदान में आने वाले समय में और अधिक टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे ऐसी आशा करते हैं। विनय कुमार ने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्रिकेट क्लब को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी युवाओं के लिए किए जाने चाहिए।    बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना के अध्यक्ष वीरेंदर ठाकुर और सचिव सुभाष ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। गांव की बेटियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। विधानसभा उपाध्यक्ष को बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना ने शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।    इस प्रतियोगिता में 86 टीमों के करीब 900 खिलाडी भाग ले रहे हैं।  प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार एक लाख रूपये तथा द्वितीय पुरस्कार में 51,555 रूपये रखे गए हैं।  खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्दर चौहान ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का इस कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार जताया।  उन्होने कहा कि रेणुका चुनाव क्षेत्र डॉक्टर परमार का चुनाव क्षेत्र है और रेणुका क्षेत्र को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होने कहा कि डॉक्टर प्रेम सिँह ने 6 बार रेणुका विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2012 से विनय कुमार हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।तहसीलदार सागड़ाह प्रोमिला, बीडीओ चेतन चौहान, कांग्रेस सचिव नेत्र सिंह तोमर, बीड़ीसी अध्यक्ष तेजेंदर कँवल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ओ. पी. ठाकुर, मोहन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान वीरेन्द ठाकुर, महिला मण्डल सदस्य, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.