Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विनय कुमार ने बिरला स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया*
    सिरमौर

    विनय कुमार ने बिरला स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया*

    By Himachal VartaJanuary 20, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश के अनाथ बच्चों की मदद के लिए क़ानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है।
      विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।
        उन्होने कहा कि प्रदेश के पढ़े लिखे नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए राजीव गाँधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना आरम्भ की गई है. इस योजना के तहत प्रदेश को हाल ही में देश भर में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह प्रदेश सरकार की राष्ट्र स्तर पर की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
          विनय कुमार ने कहा कि जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को चरणबद्ध ढंग से भरे जायेंगे और बिना अध्यापक, सिंगल टीचर और दूर दराज के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर पदों को भरा जायेगा।
         विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को अपने वायदे के अनुरूप ओपीएस की बहाली की है जिससे प्रदेश में करीब 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। ओपीएस का लाभ मिलने से कर्मचारी वर्ग और उनके परिजनों का भविष्य सामाजिक और आर्थिक रूप से सुरक्षित बना है।
       उन्होंने  कार्यक्रम के आयोजन हेतु 11 हजार स्कूल प्रबंधन को देने की घोषणा की है।
      उन्होने स्कूल के परीक्षा भवन निर्माण के लिए वांछित धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होने इसका एस्टीमेट तैयार करवाकर मामला भेजने के लिए कहा।
       इस अवसर पर विनय कुमार ने  शैक्षणिक व अन्य खेल कूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये।
         मुख्य अतिथि विनय कुमार को स्कूल प्रबंधन की ओर से शॉल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
       स्कूल के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
       *65 लाख से बने भवन का किया उदघाटन*
      विनय कुमार ने 65 लाख रूपए की लागत से स्कूल की प्रयोगशाल का किया उदघाटन भी किया।   स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी ओर स्कूल की विभिन्न मांगे भी रखी। उन्होंने स्कूल में परीक्षा हॉल के निर्माण की माँग रखी।
       उन्होंने बताया कि 2022-23 शिक्षा सत्र में 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा में अवंतिका शर्मा ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर मेरिट में स्थान हासिल किया। इसके अलावा 10वीं कक्षा के बोर्ड की परीक्षा में निखिल तोमर ने 91.7 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट में स्थान हासिल किया। तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर,  खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्दर चौहान, कांग्रेस सचिव नेत्र सिंह, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, रीता रमोल धारटी जोन महिला अध्यक्ष,  प्रवीण नेगी, कांग्रेस ओबीसी सेल की अध्यक्ष आशा शर्मा, बी डी सी मेंबर अरुण पाल, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश, प्रधान उषा रानी, प्रधान सेवानंद शर्मा, नीमा ठाकुर, टीना ठाकुर, उमेश शर्मा, प्रधान रामलाल, प्रधान रमेश, युवा कांग्रेस मनीष शर्मा, व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
       0
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.