Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बिना कागज के हो रहा था रेत बजरी का व्यापार, वसूला एक लाख से अधिक जुर्माना
    सिरमौर

    बिना कागज के हो रहा था रेत बजरी का व्यापार, वसूला एक लाख से अधिक जुर्माना

    By Himachal VartaJanuary 21, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-गुरु की नगरी पांवटा साहिब में अवैध खनन का कारोबार चरम पर चला हुआ है। भले ही वन विभाग , पुलिस विभाग और प्रशासन द्वारा समय-समय पर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। बावजूद इसके भी खनन माफिया काम को अंजाम दे जाते हैं। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के भंगानी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा दबिश दी गई। जहां पर उत्तराखंड का एक ट्रक जो क्रशर से बजरी लेकर जा रहा था जब उसे जांच के लिए रोका तो पाया कि ट्रक चालक के पास किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं था और ट्रक चालक बिना कागज के ही रेत बजरी ले जा रहा था। जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने भंगानी के समीप उत्तराखंड नंबर के यूके 16 का 9966 को जब जांच के लिए रोका और चालक से रेत बजरी के कागज दिखाने को कहा तो चालक किसी भी प्रकार का कोई कागज नहीं दिखा सका।  जिसके चलते वन विभाग ने ट्रक मालिक के खिलाफ जहां मामला दर्ज किया है। साथ ही 58240 का जुर्माना भी वसूल किया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्या राय ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि भंगानी क्षेत्र में बाहरी राज्यों के ट्रक बिना कागज के ही रेत बजरी ले जा रहे हैं , जिसके चलते वन विभाग की टीम ने दबिश दी और ट्रक चालक से 58240 का जुर्माना वसूला। 
    वन मंडल अधिकारी ने कहा कि वन विभाग की टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी रजनीश सिंघल , वन खंड अधिकारी भंगानी वीरेंद्र सिंह , वनरक्षक कपिल शर्मा , रोहित , धनवीर , सुंदर सिंह और किशन की टीम ने इस कार्य को अमलीजामा पहनाया है। वहीं खनन विभाग की टीम ने भी भूपपुर के समीप अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। टीम ने अवैध खनन करते हुए ट्रक नंबर हर 58 सी 6362 से 50000 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। 
    बताते हैं कि हरियाणा नंबर का यह ट्रक बिना कागज के ही क्रेशर से बजरी ले जा रहा था , जिसके चलते खनन विभाग की टीम ने उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। गौर हो कि पांवटा क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार लंबे समय से चला आ रहा है। भले ही खनन विभाग वन विभाग , पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है बावजूद इसके भी खनन माफिया अवैध कारोबार से बाज नहीं आ रहा है। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.