नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में 18 वर्षीय छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मृतका छात्रा की पहचान अम्बिका (18) निवासी ग्राम पंचायत सांगना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, अम्बिका हेलीपैड के समीप संगड़ाह में किराए के कमरे में रह रही थी। मृतका के पिता ने बताया कि रविवार सुबह वह बेटी से मिलने संगड़ाह आया था। इस दौरान जब कमरे में गया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा गया तो लड़की फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर लड़की के पिता के होश उड़ गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी मुकेश कुमार ने की है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
