नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– समाज सेवा में हमेशा आगे रहने वाला इनरव्हील क्लब नाहन आज रविवार को गरीब लोगों की बस्ती में पहुंचा। इस दौरान क्लब द्वारा वहां गरीब लोगों को काफी जरूरतमंद चीजे वितरित की गई।बता दें इनरव्हील क्लब नाहन ने अयोध्या धाम में रामलला के आगमन की खुशी के अवसर पर गरीब लोगों की बस्ती में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को तेल और दिए बांटे गए। जिससे कि गरीब लोग भी कल बड़े दिन के अवसर पर अपने घरों में दिए जला सके।इसके अलावा क्लब द्वारा गरीब बच्चों महिलाओं और पुरुषों को लड्डू, खाने पीने का सामान और कपड़े, जूते व अन्य ज़रूरी सामग्री भी वितरित की गई। क्लब द्वारा की गई इस मदद से गरीब बच्चे, पुरूष व महिलाएं काफी खुश हुए। इस अवसर पर राखी अग्रवाल, संजना सैनी, ममता अग्रवाल, नीतू सिंह और ऋचा गुप्ता मौजूद रही।
Breakng
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
Thursday, September 3
