Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनसमस्याओं के निपटारे में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम -विनय कुमार
    सिरमौर

    जनसमस्याओं के निपटारे में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम -विनय कुमार

    By Himachal VartaJanuary 23, 2024
    Facebook WhatsApp
    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी एवं जन हितैषी योजना “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम जन समस्यायों के निपटारे में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम का लाभ लोग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम का आज स्थानीय लोगों ने भरपूर लाभ उठाया है।      विधानसभा उपाध्यक्ष आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।   विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से सरकारी और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से प्रदेश की सड़कें, पेयजल योजनाएं, स्वास्थ्य संस्थाएं, शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी योजनाओं को हुए नुकसान की स्वयं भरपाई की है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का आर्थिक पैकेज राज्य को नहीं मिला है।  उन्होंने कहा कि ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क के अपग्रेडशन पर  20 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी जिससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के अपग्रेडशन के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।   उन्होंने कहा कि नाइनॉटी सड़क को विधायक  प्राथमिकता में डालकर इसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।  उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार गांव के द्वार कार्यकर्म में जितने भी पेयजल, सड़क, बिजली व अन्य जन समस्याएं प्राप्त हुए हैं, उनका समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि कमलाड़ सहित विभिन्न पंचायतों की लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान निकाला जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को बिजली की सही आपूर्ति हो सके।  जिला प्रशासन की ओर से विनय कुमार को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की।  इस अवसर पर विनय कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं की जानकारी हासिल हुई है।  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अवसर पर पर आज 86 जन समस्याएं और विकासत्मक मांग प्राप्त हुए जिनमे से अधिकतर जनसमस्यायों का मौके पर निपटारा किया गया और शेष को निपटारे के लिए विभागों को भेजा गया। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग ने 150 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जबकि आयुर्वेद विभाग ने  100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।  इसी प्रकार पशुपालन विभाग ने 120 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कौशल विकास निगम द्वारा 80 लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 120 लोगों को विभाग की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया   आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 60 लोगों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए गए जिसमें हिमाचली बोनाफाइड, भूमि रिकॉर्ड, हिम केयर आदि प्रमाण पत्र शामिल है    इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, एसडीएम रजनेश कुमार, तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अभिषेक मित्तल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविन्द शर्मा, मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक, बीडीओ परमजीत, कांग्रेस खंड अध्यक्ष उपेंद्र चौहान, कांग्रेस सचिव मित्र सिंह तोमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष आशा शर्मा, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, कांग्रेस पदाधिकारी के अलावा लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, बागवानी, क़ृषि स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य  विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.