Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंडर आफिसर एनसीसी संतोष को दिल्ली में 26 जनवरी परेड के लिए चयनित
    सिरमौर

    अंडर आफिसर एनसीसी संतोष को दिल्ली में 26 जनवरी परेड के लिए चयनित

    By Himachal VartaJanuary 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– डॉo यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की एन सी सी केडेट् अंडर आफिसर सन्तोष दिल्ली में राजपथ पर होने वाली 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में गार्ड ऑफ ऑनर में हिस्सा लेंगी। कैडेट सन्तोष के  चयन महाविद्यालय प्रबंधन एवं 1 एच पी इन्टर कम्पनी एनसीसी ईकाई नाहन उत्साहित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कैडेट सन्तोष महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है तथा वह मूल रूप से संगडाह तहसील के बालार गांव के स्थाई निवासी  शेर सिंह की सुपुत्री है। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ पंकज ने बताया कि एनसीसी इन्टर कम्पनी में से केवल दो कैडेट सन्तोष तथा चेतना का चयन हुआ था जिसमें अंतिम चरण में दिल्ली में सन्तोष ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेगी। गणतंत्र दिवस परेड में इस चयन पर महाविद्यालय एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ पंकज ने खुशी जाहिर करते सन्तोष को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय से पहली बार किसी छात्रा कैडेट का चयन कर्तव्यपथ पर परेड में हुआ है। उन्होंने कहा कि इस चयन का श्रेय सन्तोष की कड़ी मेहनत, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज, एनसीसी कम्पनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव एवं एनसीसी स्टाफ के अथक प्रयास एवं निरन्तर सहयोग को जाता है। उन्होंने कहा कि अन्य एनसीसी कैडेट्स के लिए भी सन्तोष का चयन प्रेरणास्रोत है।  इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० प्रेम राज भारद्वाज ने कैडेट सन्तोष, एनसीसी अधिकारी, एनसीसी प्रभारी एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय तथा प्रदेश के लिए गौरवान्वित पल है। इस चयन के लिए एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव, एनसीसी कम्पनी के जे सी ओ उधम सिंह एवं एनसीसी स्टाफ ने सन्तोष तथा महाविद्यालय को बधाई दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.