नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश भर में गेहूं की फसल पर सूखे की मार से करीब 4,000 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल सूख गई है। नवंबर के पहले सप्ताह में यहां पर बारिश हुई थी उसके बाद बारिश नहीं हुई। किसानों को बीज का पैसा निकालना भी मुश्किल है। वहीं, क्षेत्र में चारे की समस्या पैदा हो गई है। सिरमौर में 11,000 हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की फसल लगाई गई है। 4,000 हेक्टेयर जमीन पर किसानों ने नवंबर के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद गेहूं की बिजाई कर दी थी। यहां पर गेहूं नमी होने से उग तो गई लेकिन उगने के बाद बिना पानी के मुरझा गई।ग्राम पंचायत कांडो की प्रधान सुनीता देवी,ने बताया कि किसानों ने महंगा बीज लगाया था। उन्हें उम्मीद थी कि अच्छी बारिश होने का फायदा मिलेगा और गेहूं का अच्छा उत्पादन होगा लेकिन उनकी सभी उम्मीदों पर बारिश न होने से पानी फिर गया।किसानों के सामने जहां अनाज की कमी हो जाएगी, वहीं पशुओं के लिए चारा नहीं होगा। जनवरी सूखा ही निकल गया है। अब बारिश अगर हो भी जाती है तो फसल नहीं होगी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
