Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • संगड़ाह अस्पताल को 30 लाख की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन लैब की मिली सौगात
    • हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नव मतदाता सम्मेलन, युवाओं को मिला पीएम मोदी का मार्गदर्शन : बिंदल
    सिरमौर

    नव मतदाता सम्मेलन, युवाओं को मिला पीएम मोदी का मार्गदर्शन : बिंदल

    By Himachal VartaJanuary 25, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में संकड़ो की तादाद में युवा मतदाताओं ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश भर में 68 विधानसभा क्षेत्र में एलईडी स्क्रीन लगाकर सभी युवा मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। उन्होंने बताया की इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही लोगों से मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का आग्रह भी किया है।  इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस विशेष अवसर पर आज नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित भी किया। पूरे भारत से पहली बार मतदान करने वाले मतदाता इस सम्‍मेलन में जुड़े। बिंदल ने अपने संबोधन में कहा की युवा साथियों के लिए ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है- पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट देना जरूरी है, आपका एक वोट : भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा। भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा। भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा। भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।पीएम मोदी ने आज हिमाचल पूर्ण राज्यत्व  दिवस के अवसर पर ट्वीट भी किया जिसमे पीएम ने कहा हिमाचल प्रदेश के मेरे परिवारजन प्रकृति और कला-संस्कृति से लगाव के साथ-साथ अपने साहस और शौर्य के लिए जाने जाते हैं। अपनी गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए भी वे सदैव समर्पित रहे हैं। राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उन्हें मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • संगड़ाह अस्पताल को 30 लाख की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन लैब की मिली सौगात
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.