नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में संकड़ो की तादाद में युवा मतदाताओं ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश भर में 68 विधानसभा क्षेत्र में एलईडी स्क्रीन लगाकर सभी युवा मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। उन्होंने बताया की इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही लोगों से मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का आग्रह भी किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस विशेष अवसर पर आज नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित भी किया। पूरे भारत से पहली बार मतदान करने वाले मतदाता इस सम्मेलन में जुड़े। बिंदल ने अपने संबोधन में कहा की युवा साथियों के लिए ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है- पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट देना जरूरी है, आपका एक वोट : भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा। भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा। भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा। भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।पीएम मोदी ने आज हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर ट्वीट भी किया जिसमे पीएम ने कहा हिमाचल प्रदेश के मेरे परिवारजन प्रकृति और कला-संस्कृति से लगाव के साथ-साथ अपने साहस और शौर्य के लिए जाने जाते हैं। अपनी गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए भी वे सदैव समर्पित रहे हैं। राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उन्हें मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
