Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
    सिरमौर

    नाहन में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

    By Himachal VartaJanuary 25, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट अमूल्य है जिससे लोकंतत्र मजबूत होता है।  एल.आर. वर्मा आज नाहन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नाहन जिला मुख्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। एल.आर. वर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है और यहाँ होने वाले चुनावों पर दुनिया की हमेश नजर रहती है। उन्होंने कहा कि हम सब को भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।    उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में करीब 4 लाख मतदाता हैं जिनमें से 1.80 लाख पुरुष और 1.80 लाख महिला मतदाता हैं। उन्होने कहा कि जिला में 8 हजार नये मतदाता 18 साल की आयु पूर्ण कर कर चुके हैं, लेकिन अधिकतर का वोटर कार्ड नहीं बना है। उन्होंने सभी बीएलओ  से आग्रह किया कि सभी युवा पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें।  उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में युवा वर्ग की अहम् भूमिका है।उन्होंने कहा कि युवा वर्ग वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम थीम को अपनाएं और मतदान प्रक्रिया में भाग लें।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री एल.आर. वर्मा ने मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई। भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय का मैसेज डिस्पले किया। निर्वाचन से सम्बन्धी कुछ वीडियो डॉक्यूमेंट्री भी इस अवसर पर प्रदर्शित की गई। *स्कूली विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम*राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन और आईटीआई नाहन के छात्रों ने भी इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नीतीश परमार और अभय शर्मा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल की छात्राओं जाग्रति और मिनाक्षी, आईटीआई नाहन की रिया ठाकुर और रिया कुमारी ने निर्वाचन थीम पर आधारित अपने अपने भाषण प्रस्तुत किये।राष्टीय मतदाता दिवस के अवसर पर कुछ युवा और नवीन मतदाताओं को एपिक कार्ड भी वितरित किये गये।  नवीन मतदाता कार्ड प्राप्त करने वाले युवाओं में उत्कर्ष, शगुन ठाकुर, सानिया, सरबजीत, अंश ठाकुर, गुरविंदर सिंह, मालकीत सिंह, हिमांशी, मोहित सिंह, मौरीश खान, वेदांश ठाकुर, अर्श खान, फरीद खान, दक्ष, भारती संधू, आर्यन कुमार, सनी शर्मा, निशांत ठाकुर, शिवम्, शामिल रहे।   एल.आर. वर्मा ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विधार्थियो को पुरस्कार भी वितरित किये। तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में मतदाता दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस बार के लोकसभा में हमने 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है जिसे हम सभी मिलकर पूरा करने का प्रयास करेंगे।  एस.डी.एम नाहन रजनेश कुमार के अलावा विभिन्न मतदान केंद्रों के बीएलओ और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.