नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भारत विकास परिषद नाहन शाखा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भेड़ो में गरीब बच्चों को 175 स्वेटर चॉकलेट तथा बिस्कुट आदि वितरित किए। भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम शास्त्री ने बच्चों को संस्कारित होने पर जोर दिया और संस्कार को सर्वोपरि मानने की शिक्षा दी तथा भारत विकासपरिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। ओंकार ने भारत विकास परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी दी।