Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में साइबर सिक्योरिटी पर बैठक आयोजित
    सिरमौर

    सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में साइबर सिक्योरिटी पर बैठक आयोजित

    By Himachal VartaJanuary 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ);- सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने कहा कि सभी सरकारी विभागों को साइबर सिक्योरिटी के दृष्टिगत सभी सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जब भी सरकारी दस्तावेज मेल या अन्य माध्यम से कहीं भी भेजे जाएं तो जिप फाइल बनाकर ही भेजें।उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों को केवल एनआईसी के अधिकृत मेल से ही सरकारी कामकाज करना चाहिए। अन्य किसी प्रकार के मेल से सरकारी सूचना का आदान-प्रदान नुकसानदेह साबित हो सकता है। जिला सूचना अधिकारी एनआईसी सिरमौर विजय कुमार ने इस अवसर पर साइबर सिक्योरिटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों को हमेशा एनआईसी के मेल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कंप्यूटर सिस्टम को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा बंद रखना चाहिए ताकि कंप्यूटर का डाटा लीक न हो। किसी भी प्रकार की गैर अधिकृत ऐप को सिस्टम में डाउनलोड नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार के अनधिकृत लिंक को खोलना नहीं चाहिए।इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सोमदत्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय हमलाल, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर राजन सिँह, डॉक्टर विनोद संगल, के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.