नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– एक सप्ताह के भीतर ड्रग कंट्रोलर की नियुक्ति स्थाई रूप से कर दी जाएगी। यह बात स्वास्थय एवं अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने बताते हुए कहा कि पहले विभाग का कार्य काफी हेक्टिक रहा था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल डिप्टी ड्रग कंट्रोलर को चार्ज दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि लाइसेंस तथा अन्य एप्रुवल्स के लिए केवल ड्रग कंट्रोलर ही साइनिंग अथॉरिटी होता है।लिहाजा उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर ही स्थाई रूप से ड्रग कंट्रोलर को नियुक्ति दे दी जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि सेवानिवृत हुए ड्रग कंट्रोलर को सेवा विस्तार किसी भी सूरत में नहीं दिया जाएगा। गौर तलब हो कि राज्य दवा नियंत्रक बीते 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो गए थे।इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि स्वास्थ्य सचिव सेवानिवृत हुए ड्रग कंट्रोलर को सेवा विस्तार दे सकते हैं। जिसको लेकर विभाग पर काफी सवालिया निशान भी लग रहे थे। वही पद के खाली रहने के चलते दवा उद्योगों के बहुत से कार्य पेंडिंग पड़ गए हैं। ड्रग मैन्युफैक्चरर्स में इस देरी को लेकर काफी नाराजगी भी व्यक्त की जा रही थी।हैरानी तो इस बात की भी जताई जा रही थी कि जब विभाग के पास काबिल अधिकारी हैं तो ऐसे में स्थाई रूप से ड्रग कंट्रोलर की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है। बरहाल स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक सप्ताह से पहले ही ड्रग कंट्रोलर की स्थाई तौर पर नियुक्ति कर दी जाएगी।
Breakng
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
Thursday, September 3
