Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कुमारसैन अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा: शांडिल
    सिरमौर

    कुमारसैन अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा: शांडिल

    By Himachal VartaJanuary 29, 2024
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कुमारसैन अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा। यहां 20 फरवरी तक अन्य स्टाफ के अतिरिक्त छह विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। यह आश्वासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल ने दिया। शांडिल  यहां सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस आदर्श स्वास्थ्य संस्थान से कुमारसैन की 28 पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने माना कि ठियोग को सिविल अस्पताल बनाने की मांग जायज है और इसे मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। शांडिल ने सिविल अस्पताल ठियोग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को वहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर सिविल अस्पताल ठियोग में फरवरी माह तक नर्सिंग अधिकारी तैनात करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त मेडिसिन डॉक्टर भी अस्पताल में जल्दी नियुक्त किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अस्पताल को जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी उपलब्ध करवा दी जायेगी और सीटी स्कैन मशीन पीपीपी मोड के तहत जल्द उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर उनसे चर्चा की। कार्यक्रम में 20 से अधिक समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। विधायक कुलदीप सिंह राठोर ने कहा कि ठियोग में बेहतर स्वास्थ्य सेवा महत्वपूर्ण है क्योंकि दूरदराज से लोग यहाँ स्वास्थ्य लाभ लेने आते हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल ठियोग को जिला अस्पताल का दर्जा देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जि़ला अस्पताल बनने से इस क्षेत्र के लोगों के साथ.साथ करसोग और बाहरी सेराज क्षेत्र के लोगों को भी लाभ होगा। इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. गोपाल बेरी, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा, अध्यक्ष एमसी ठियोग विवेक थापर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेखा चोपड़ा सहित अधिकारी व स्टाफ भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.