पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एनएच 707 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुछ देर पहले हुए इस हादसे में एक युवक की जान चली गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पॉंवटा अस्पताल पहुंचाया गया है।प्रत्याशियों से मिली जानकारी के अनुसार यहां एक बाइक और बस के बीच आमने-सामने टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार बस से जा टकराए। जिससे दोनों के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई। बताया जा रहा है कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।बस पांवटा साहिब से शिलाई की तरफ जा रही थी। जबकि मोटरसाइकिल पर दोनों युवक गोंदपुर से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे। इस बीच इंडस्ट्रियल एरिया गोंदपुर में मजार के समीप दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। खुली सड़क होने के बावजूद बस और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चल पाया है।वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस और पुलिस दुर्घटना की सूचना के आधे घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल युवा को एक निजी कार में पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी अशोक चौहान ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3
