नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 30 और 31 जनवरी 2024 को समूचे प्रदेश में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में सिरमौर की सभी तहसील व उप-तहसील स्तर पर इन तिथियों में सभी प्रकार के तकसीम व इंतकालों के लंबित मामलों की सुनवाई की जायेगी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने आज सोमवार को नाहन में यह जानकारी प्रदान की है।
एल. आर. वर्मा ने बताया कि 30 और 31 जनवरी को सभी इच्छुक लोग अपने तकसीम व इंतकाल से लंबित मामलों के निपटारे हेतु संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) से संपर्क कर अपने लंबित राजस्व मामलों का निपटारा करना सुनिश्चित करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
